Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
राहुल गांधी भारतीय नहीं पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
asam, Rahul Gandhi , Dr. Himanta Biswa Sarma

तामुलपुर (असम) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए उन्हें "भारत विरोधी" बताया और आरोप लगाया कि उनकी सोच भारतीय मूल्यों की बजाय पाकिस्तान और बांग्लादेश की मानसिकता से मेल खाती है।

 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के तामुलपुर में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "राहुल गांधी भारत के हिंदुओं और मुसलमानों के साथ नहीं हैं। वह भारत के साथ नहीं हैं।"

 

यह बयान उस वक्त आया जब भाजपा ‘बीजेपी फार प्रोग्रेसिव बीटीआर’ नामक अभियान के तहत बीटीआर क्षेत्र के चारों जिलों - कोकराझाड़, बाक्सा, चिरांग और उदालगुड़ी में सघन जनसंपर्क कर रही है। इस चुनावी अभियान की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया कर रहे हैं। 

 

मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर सीएए और बेदखली अभियान का विरोध कर अतिक्रमणकारियों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी की सख्त बेदखली नीति को विशेष रूप से अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

 

उदालगुड़ी जिले में मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्हें नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच जैसे संगठनों और हास्य कलाकार बुलबुल शर्मा का समर्थन भी मिला, जिन्होंने भाजपा की स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया।

 

भाजपा ने आगामी 7, 12 और 13 अगस्त को बीटीआर की 12 परिषद सीटों में बैठकें तय की हैं। इसके अलावा, धुबड़ी और ग्वालपाड़ा में भी चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 

 

भाजपा इन चुनावों को कानून-व्यवस्था और मूलनिवासियों के अधिकारों को लेकर जनमत संग्रह के तौर पर देख रही है और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी नीति को चुनावी मुद्दा बना रही है। 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.