Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्टेयरिंग जाम होने के बाद स्कूल बस सड़क से नीचे उतरी
narmadapuram,   school bus , got jammed

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हाे गई। बच्चाें काे लेकर जा रही बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हाेने के बाद वह बेकाबू हाेकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में बस सवार करीब 10 से ज्यादा बच्चे घायल हुए है। घायल बच्चों को तुरंत पास ही मौजूद दूसरी स्कूल बस की मदद से नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति सामान्य है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे ग्राम रोहना से करीब 2 किलोमीटर पहले हुआ। महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल की बस राेजाना की तरह बच्चाें काे लेकर स्कूल जा रही थी। इस दाैरान अचानक चलती बस का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे बस बेकाबू हाेकर नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के समय बस में सवार 20 से अधिक बच्चे सवार थे, जिसमें से करीब 10 से 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चों की मदद की। घायल बच्चों को तुरंत पास ही मौजूद दूसरी स्कूल बस की मदद से नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल लाया गया। हादसे में साहिल पटेल, अंशिका, कार्तिका, काशिक चौरे, रागिनी पटेल, आरुषि बरखने समेत अन्य विद्यार्थी घायल हुए हैं। एक्सीडेंट में 13 साल की आरुषी बरखने का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। रागनी पटेल के भी पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कशिश चौरे का दाएं पैर में माइनर फ्रैक्चर है। हादसे के बाद कुछ छात्राएं सहम गईं और रोने लगीं। घटना स्थल पर आरटीओ रिंकू शर्मा भी पहुंची।
 
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची है। अभी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टेरिंग जाम होने से बस का संतुलन बिगड़ा। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति सामान्य है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
 
 
MadhyaBharat 5 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.