Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गौतम अडाणी ने अडाणी पोर्ट्स के कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ा
new delhi, Gautam Adani , Adani Ports

नई दिल्‍ली । देश के दिग्‍गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने 5 अगस्त से अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय पद से भी हट गए हैं। 


अडाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि बोर्ड ने 5 अगस्त से गौतम एस. अडाणी को कार्यकारी अध्यक्ष से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पुनः नामित करने को मंज़ूरी दे दी है। इसके परिणामस्वरूप वे कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मचारी नहीं रहेंगे। कंपनी ने कहा कि मनीष केजरीवाल को तीन साल के शुरुआती कार्यकाल के लिए अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। केजरीवाल एक निजी इक्विटी फर्म के संस्थापक और प्रबंध भागीदार हैं।


अडाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही का मुनाफा 3,310.60 करोड़ रुपये
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.54 फीसदी बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही में 3,107.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। 

MadhyaBharat 5 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.