Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घर वापसी कार्यक्रम में 35 परिवारों ने वैदिक रीति से हिंदू धर्म में पुनः जताई आस्था
korba,  Ghar Wapsi program, 35 families

कोरबा/सक्ती। धर्म सेना जिला सक्ती के तत्वावधान में सोमवार को जोबा आश्रम में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में 35 परिवारों ने वैदिक रीति से हिंदू धर्म में पुनः आस्था जताई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने किया, जो वर्षों से घर वापसी अभियान में सक्रिय हैं। यह जानकारी मंगलवार को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्त्ति के माध्यम से दी गई है।

 प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना जिला सक्ती के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों से कहा कि कहा कि, आप जब भी इस पुनीत कार्य के लिए बुलाएंगे मैं हमेशा पहुंचूंगा। उन्होंने अपने नेतृत्व में घर वापसी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शामिल जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा ने कहा, "हिंदू धर्म से भटक चुके हिन्दू परिवार को समय रहते वापस लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की सुरक्षा का संकल्प है, जिसमें हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। हर जन को घर वापसी कार्यक्रम हेतु सतत रूप से तत्पर रहना होगा।"

कार्यक्रम में 3100 पार्थिव शिवलिंगों की पूजा के साथ शुद्धिकरण अनुष्ठान हुआ। आयोजन में साध्वी प्रज्ञा भारती, ओम महाराज जोबा आश्रम, प्रांत प्रचारक विश्व हिंदू परिषद आचार्य राकेश, अंजु गबेल, धर्मेन्द्र सिंह, कृष्णा महाराज, दीपक गुप्ता समेत अनेक सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन रूपेंद्र गबेल ने किया। उन्होंने अपने संचालन से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजन से हिंदू धर्म में पुनः आस्था जताने वाले 35 परिवारों को एक नई दिशा मिली। कार्यक्रम के आयोजन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व और जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा के संदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MadhyaBharat 5 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.