Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां
patna,  major rivers including Ganga, Bihar
पटना । बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। साथ ही राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर स्तर 62.09 मीटर (01-08-1948) से 1.24 मीटर नीचे है। इसी तरह पटना जिले के दानापुर में गंगा नदी सुबह 6:00 बजे 51.92 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 51.2 मीटर से 0.72 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर 52.61 मीटर (15-08-2021) से 0.69 मीटर नीचे है।
 
पटना जिले के ही दीघाघाट में गंगा नदी आज सुबह 6 बजे 51.1 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो अपने खतरे के स्तर 50.45 मीटर से 0.65 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर 52.52 मीटर (23-08-1975) से 1.42 मीटर नीचे है। पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 49.87 मीटर के स्तर पर बह रही थी और इसमें वृद्धि 10.0 मिमी/घंटा की प्रवृत्ति है, जो इसके खतरे के स्तर 48.6 मीटर से 1.27 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 50.52 मीटर (21-08-2016) से 0.65 मीटर नीचे है।

 

पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 42.74 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 41.76 मीटर से 0.98 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर (एचएफएल) 43.52 मीटर (16-08-2021) से 0.78 मीटर नीचे है। भोजपुर जिले के मौजमपुर में गंगा नदी आज सुबह 06:00 बजे 54.67 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 54.496 मीटर से 0.17 मीटर ऊपर और इसके पिछले जल स्तर स्तर 55.5 मीटर (23-09-2019) से 0.83 मीटर नीचे है।

 

भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी सुबह 6:00 बजे 31.78 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 31.09 मीटर से 0.69 मीटर ऊपर और इसके पिछले जल स्तर स्तर 32.87 मीटर (17-09-2003) से 1.09 मीटर नीचे है। जिले के एकचारी में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 32.59 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 32.23 मीटर से 0.36 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 33.36 मीटर (01-10-2019) से 0.77 मीटर नीचे है।

 

समस्तीपुर जिले के मोहउद्दीन नगर में गंगा बेसिन में बाया नदी आज सुबह 06:00 बजे 43.54 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 43.47 मीटर से 0.07 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 44.97 मीटर (24-04-2021) से 1.43 मीटर नीचे है। खगड़िया जिले के खगड़िया में गंगा बेसिन में बूढ़ी गंडक नदी आज सुबह 6:00 बजे 37.54 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 36.58 मीटर से 0.96 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर (एचएफएल) 39.22 मीटर (16-08-1976) से 1.68 मीटर नीचे है। वैशाली जिले के लालगंज में गंगा बेसिन में गंडक नदी आज सुबह 06:00 बजे 51.2 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 50.5 मीटर से 0.70 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 52.12 मीटर (02-10-2024) से 0.92 मीटर नीचे है।

 

बिहार में गंगा और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर लेकर विभागिय मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जल संसाधन विभाग और बिहार सरकार बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर सजग और सतर्क है। यदि कहीं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न भी होती है, तो आपदा राहत कार्यों के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। तटबंधों की सतत् निगरानी, आवश्यक मरम्मति कार्य, पेट्रोलिंग और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

 

MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.