Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कैलाश मानसरोवर यात्रा राेकी गई
haldwani, Kailash Mansarovar Yatra, stopped

हल्द्वानी । कुमाऊं मंडल में बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर अगले 24 घंटे में कुमाऊं के छह जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को स्थिति सामान्य होने तक रोका गया है। यात्रा का चौथा दल धारचूला तक तो सुरक्षित पहुंच गया है, लेकिन धारचूला से लिपुलेख के बीच लगातार भूस्खलन के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को वहीं पर रोक दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि यात्रा दल को जल्द ही बूंदी या गुंजी सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
 
बारिश का सबसे अधिक असर कुमाऊं की जीवनरेखा मानी जानें वाली सड़कों पर पड़ा है। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि पूरे मंडल में 71 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नैनीताल जनपद में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। बाजपुर में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है और कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।
 
इसी बीच पिथौरागढ़ जिले के क्वीटी गांव में भारी बारिश के चलते 8 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एनएच, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार मौके पर कार्यरत हैं।

 

MadhyaBharat 6 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.