Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सेना ने धराली में राहत व बचाव अभियान किया तेज
dehradoon, Army speeds , Dharali

देहरादून । उत्तराखंड के जिले उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान जिला प्रशासन के समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से बचाव व राहत अभियान चला रहे हैं। आपदा क्षेत्र में 225 से अधिक सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना ने अब 

तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया है। 
 

सेना ने यहां एक बयान जारी कर गुरुवार काे बताया कि मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान तेज़ कर दिया है।    न्  के साथ

ि  फंसे लोगों को बचाने, राहत पहुंचाने और संपर्क बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। कई जगह भूस्खलनों और सड़कों के टूटने के कारण यह क्षेत्र अभी भी कटा हुआ है। भटवाड़ी, लिंचीगाड, हरसिल के पास गंगरानी और धराली में क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है।


हर्षिल व नेलांग में सैना के हेलीपैड चालू है। नेलांग गंगोत्री से सड़क मार्ग से जुड़ा है, जिससे पर्यटकों की सुविधाजनक आवाजाही संभव हो रही है। धराली में सिविल हेलीपैड भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। सेना ने जानकारी दी कि यहां पर 225 से ज़्यादा सैनिक तैनात हैं, जिनमें इंजीनियर, चिकित्सा दल और बचाव विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा तेखला में एक रीको रडार टीम तैनात है। आगे की तैनाती के लिए एक और रीको रडार शामिल किया जा रहा है। खोज एवं बचाव में दो कुत्ते भी तैनात किए गये हैं।

 

आज अब तक बचाव और राहत
सेना के बयान के अनुूसार अब तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया गया है। सेना ने तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि है, जबकि 50 से ज़्यादा नागरिकों के साथ ही एक जेसीओ और 8 जवान लापता हैं। यहां से निकाले गए नाै सैन्य कर्मियों और तीन नागरिकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया है। गंभीर घायल तीन नागरिकों को एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया और आठ नागरिकों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गंगोत्री में फंसे लगभग 180-200 पर्यटकों को भारतीय सेना और आईटीबीपी भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।
मध्य कमान के सेना कमांडर और यूबी क्षेत्र के जीओसी अभियानों की निगरानी कर रहे हैं।

अर्धसैनिक बलों व चिकित्सक को हर्षित पहुंचाएंगे हेलीकाॅप्टर
चिनूक हेलीकॉप्टरों के माध्यम से अर्धसैनिक बलों और चिकित्सा दलों को हर्षिल पहुंचाने और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से एनडीआरएफ कर्मियों और चिकित्सकों को नेलांग की तैयारी चल रही है। वापसी की उड़ानों में पर्यटकों को नेलांग हेलीपैड से निकाला जाएगा। उत्तरकाशी और टेकला से आगे सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं।

 

 

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.