Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस्तर संभाग के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
jagdalpur, Orange alert issued,Bastar division
जगदलपुर । मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सातों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की स्थिति जिलों में बन सकती है ।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अरुणाचल प्रदेश से हिमालय की तराई तक स्थित है । वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के मध्य भाग में 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, इस वजह से बस्तर में बारिश की स्थिति बनेगी । बुधवार को 24 घंटे में 163 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई । वहीं दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा । तापमान 31.2 रिकॉर्ड किया। बस्मर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बुधवार को दोपहर एवं शाम 8:30 बजे कुछ देर बारिश हुई । माैसम मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार ऐसे हालात आज गुरुवार को भी बने रह सकते हैं, जिसका असर आज गुरूवार सुबह से ही काले घने बादल के रूप में दिख रहा है।

 

MadhyaBharat 7 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.