Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क के नीचे पलटी
sehore,  school bus carrying children , overturned on the road

सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन बेकाबू होकर लेकर पलट गई। हादसे के समय वैन बच्चाें काे लेकर स्कूल जा रही थी। घटना में तीन बच्चाें काे चाेटें आई है। इस दाैरान लाेगाें ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह फ्यूचर एकेडमी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दाैरान करीब 9:30 बजे ग्राम मुंगावली के पास रास्ता खराब होने के कारण बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को दूसरी बस में शिफ्ट किया, लेकिन दूसरी बस भी मुंगावली के पास ही असंतुलित होकर पलट गई। ग्रामीणाें और राहगीराें ने पुलिस काे सूचना दी और में बस में फंसे बच्चाें काे बाहर निकाला। गनीमत रही कि काेई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तीन बच्चाें काे मामलू चाेटें आई है।
 
प्रत्यक्षदर्शी संजय परमार ने बताया कि वह बाइक से दोराहा जोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काफी तेज गति से आ रही स्कूल बस अचानक रोड से उतरकर सड़क के किनारे गड्ढों में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चाें के परिजन भी मौके पर आ गए और अपने बच्चों को बाइक व अन्य निजी वाहनों से ले गए। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन के बीच जमकर बहस भी हुई।
 
हादसे की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्र की जा रही है। फिलहाल घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और सभी सुरक्षित हैं।
 
एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। आरंभिक जानकारी सामने आ रही है कि तीन बच्चों को मामूली चोट आई है। इधर ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि खस्ताहाल और कंडम बसें बच्चों की जान से कैसे खेल सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से स्कूल बसों की नियमित जांच करने और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों को जब्त करने की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के डीपीसी आरआर ऊईके ने बताया कि इस घटना के संबंध में स्कूल प्रबंधन और बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.