Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत
sehore, 7 devotees died , Kubereshwar Dham
सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पिछले तीन दिन में कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सीहोर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने, ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा वाहनों पर आकार से बड़े साउंड सिस्टम लगाकर राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले 08 डीजे संचालको पर कार्रवाई की गई है।
 
दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को सीहोर की सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में शामिल होने से लिए देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। यहां एक दिन पहले यानी मंगलवार को सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि बुधवार को विभिन्न कारणों से अलग-अलग जगहों पर तीन श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया और तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। इसके बाद गुरुवार को भी यहां दो और लोगों की मौत हो गई। यानी पिछले तीन दिन में कुबेरेश्वर धाम आए कुल सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
 
बुधवार को निकाली गई कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण हाईवे पर अधिक ट्रैफिक था। इस दौरान यह डीजे संचालक ध्वनि तीव्रता की निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजा रहे थे तथा वाहनों पर उनके आकार से कई अधिक बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाकर यातायात बाधित कर रहे थे। इस बात की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव तथा उनकी टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से 08 डीजे जब्त किए गए तथा उनके विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
 
इन डीजे संचालकों पर की गई कार्रवाई
पुलिस द्वारा जिन डीजे संचालकों पर कार्रवाई की गई है उनमें त्रिनेत्र डीजे संचालक निखिल कुमार निवासी गुजरात, नटराज डीजे संचालक निवासी भोपाल, कसाना डीजे संचालक राजा सोलंकी निवासी सीहोर, छत्तीसगढ़ से आए डीजे संचालक स्वदेश छीरेले, बाबा डीजे संचालक कमलेश कुशवाह निवासी सीहोर, प्रशांत डीजे संचालक अश्विन काटने निवासी भोपाल, झारखंड से आए डीजे संचालक बाबूलाल तथा उत्तरप्रदेश से आए डीजे संचालक राजेंद्र पर कार्रवाई की गई है।
 
अचानक स्वास्थ्य खराब होने से हुई दो श्रद्धालुओं की मृत्यु
सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सीहोर में कुबेरेश्वर धाम आए दो श्रद्धालुओं का अलग-अलग समय में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा दोनों व्यक्तियों को मृत घोषि‍त किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे कुबेरेश्वर धाम से एक 22 वर्षीय श्रद्धालु उपेंद्र गुप्ता, पुत्र प्रेमचंद गुप्ता को अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने श्रद्धालु को मृत घोषित किया और बताया कि युवक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। मृतक ग्राम भोगलपुर, बड़ा टोला, तहसील पिपराइच, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हैं।
 
वहीं, गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे कुबेरेश्वर धाम से एक 40 वर्षीय श्रद्धालु अनिल पुत्र महावीर को अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया और मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया, साथ ही युवक अस्थमा का मरीज था। मृतक ग्राम खेड़ा कला, दिल्ली निवासी हैं।
 
वहीं, कांवड़ यात्रा निकालने से एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को धक्का मुक्की और भगदड़ में जिन दो महिलाओं की मौत हुई थी। उनकी पहचान जसवंती बेन (56 वर्ष) पत्नी चंदू भाई निवासी ओम नगर राजकोट गुजरात और संगीता गुप्ता (48 वर्ष) पत्नी मनोज गुप्ता निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। वहीं, कांवड़ यात्रा के दिन 6 अगस्त को गुजरात से आए 50 वर्षीय चतुर सिंह पुत्र भूरा पांचवल, हरियाणा के 65 वर्षीय ईश्वर सिंह यादव पुत्र मवासीराम यादव और रायपुर से आए 57 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इन तीन मौतों का कारण प्राकृतिक बताया था।
MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.