Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
bhopal, Before Rakshabandhan, Umang Singhar

भाेपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बलात्कार से चौंकाने वाले आंकड़े पेश हुए। इन आंकड़ाें के आधार पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में महिला सुरक्षा काे लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर निर्णय लेने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


उमंग सिंघार ने शुक्रवार काे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रिय मोहन यादव जी, कल रक्षाबंधन का पर्व है। यह एक ऐसा अवसर है, जब भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता है। लेकिन, भाई होने के नाते आप इस दायित्व में असफल होते दिख रहे हैं। आपके मुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहते हुए, बहनों के साथ हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और लापता होने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा के आंकड़े पेश करते हुए लिखे, विधानसभा के आँकड़ों के अनुसार प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 33% की वृद्धि हुई। प्रतिदिन लगभग 20 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। प्रतिदिन औसतन 38 महिलाएँ लापता हो रही हैं। इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि बहनें असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस रक्षाबंधन पर आप प्रण लें कि बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएँगे। दुराचार करने वाले अपराधी, चाहे वह भाजपा से जुड़ा हो या कोई और, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह बात केवल बोलने तक सीमित न रहे, बल्कि इसे करके दिखाएँ। इस रक्षाबंधन, यही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

 
 

 

 

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.