Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
महामंडलेश्वर रामदास महाराज की अपील हिंदू बहनें मुसलमानों को राखी न बांधें
bhopal, Mahamandleshwar Ramdas Maharaj
भोपाल/ इंदौर । हिंदू त्योहारों पर सोशल मीडिया पर बनाई जा रही आपत्तिजनक रीलों के खिलाफ अब संत समाज और हिंदू संगठनों ने सख्त रुख अपना लिया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर ‘डिजिटल धर्म रक्षक टीम’ का गठन किया है जो सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट पर निगरानी रखेगी। वहीं, संत समाज ने ऐसे लोगों के सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। इंदौर में हिंदू त्योहारों पर आपत्तिजनक रील बनाए जाने को लेकर संत समाज ने सख्त नाराजगी जताई है। महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने हिंदू बहन-बेटियों से अपील की है कि वे केवल हिंदू भाइयों को ही राखी बांधें। वहीं शुक्रवार काे रक्षाबंधन पर्व से पहले राजधानी के न्यू मार्केट इलाके में संस्कृति बचाओ मंच ने अभियान चलाकर राखी की दुकानों पर मौजूद महिलाओं और युवतियों को "सनातनी संस्कृति" के प्रति जागरूक किया। मंच के पदाधिकारियों ने अपील की कि राखी केवल "सनातन धर्म के अनुयायी भाइयों" को ही बांधें, ताकि किसी प्रकार की आपराधिक या जिहादी घटना की आशंका से बचा जा सके।
 
दरअसल गुरुवार को इंदौर में सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन त्योहार का मजाक उड़ाने वाली एक रील सामने आई। इसमें एक युवती अपने भाई को राखी बांधने के बाद शराब की बोतल देती नजर आ रही है। जिन्हें लेकर हिंदू समाज में रोष है। विहिप और बजरंग दल का कहना है कि यह सुनियोजित साजिश है जिसके जरिए सनातन धर्म की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल किया जा रहा है। यह सनातन धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। सोशल मीडिया के माध्यम से फंडिंग करके, योजनाबद्ध ढंग से हमारे त्योहारों की छवि खराब की जा रही है। कुछ इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर ऐसे वीडियो बना रहे हैं जो हमारी आस्था का उपहास उड़ाते हैं और धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर हिंदू संस्कृति के साथ छेड़छाड़ जारी रही तो सख्त जवाब दिया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के समरसता विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि हिंदू त्योहारों के समय कुछ विशेष लोग गलत जानकारी और विवादित वीडियो वायरल करते हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठनों का कहना है कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने जताई आपत्ति
इस मुद्दे पर संत समाज भी खुलकर सामने आया है। पंचकुईया आश्रम इंदौर के महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा की हर पवित्र त्योहार पर इस तरह की आपत्तिजनक रीलें बनाकर सनातन को बदनाम किया जा रहा है। पूजा की थाली में मदिरा की बोतल रखकर रील बनाने वालों का समाज से बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की अगर ऐसे लोगों को दंडित नहीं किया गया, तो वे और अधिक उदंड होते जाएंगे। ईद पर जब भूमि रक्तरंजित होती है, तब कोई इस पर टिप्पणी नहीं करता। लेकिन सनातन त्योहारों पर अशोभनीय कंटेंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश होती है। सनातन को बदनाम करने के लिए मौलवियों द्वारा विदेशों से फंडिंग की जाती है। केंद्र सरकार से मांग है कि ऐसे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों की जांच कर उन्हें सख्त सज़ा दी जाए। उन्होंने हिंदू बहनों से अपील करते हुए कहा की मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मुसलमान से राखी न बंधवाएं। उन्होंने कहा कि किसी मौलवी या मुस्लिम युवक को राखी न बांधें और न ही उन्हें अपने घर बुलाएं। यह लोग पहले राखी बंधवाते हैं और बाद में घात लगाकर बहन-बेटियों व उनके परिवार को लव जिहाद में फंसा देते हैं।
संस्कृति बचाओ मंच की अपील

शुक्रवार कओ संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने राजधानी भाेपाल के न्यू मार्केट में महिलाओं और युवतियाें से सिर्फ सनातनी भाईयाें काे राखी बांधने की अपनी की। उन्होंने कहा, “दिल्ली की एक घटना में एक युवती ने मुस्लिम युवक को राखी बांधी, जिसे उसने भाई माना, लेकिन बाद में उसी युवक ने उसकी हत्या कर दी। ऐसी घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि हमें रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि महिलाएं और बहनें राखी वहीं से खरीदें जहां सनातन धर्म के प्रतीक मौजूद हों, जैसे दुकान पर भगवान की फोटो लगी हो या दुकानदार ने तिलक लगाया हो। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा आपका अब्दुल भी वैसा ही निकलेगा जैसा दूसरों का निकला है, इसलिए केवल सनातनी भाइयों की कलाई पर ही रक्षा सूत्र बांधें। मंच की ओर से वितरित किए गए पैम्फलेट में भी महिलाओं को सतर्क रहने की अपील की गई और कहा गया कि सनातनी भाइयों की कलाई पर ही राखी बांधने से पवित्रता भी बनी रहेगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
 
 
 
 
MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.