Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज बाधित रहा
new delhi, Work in both houses, Parliament was disrupted

नई दिल्ली । संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज बाधित रहा। आज दोनों सदनों में भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। लोकसभा में सदन के पूर्व सदस्य सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।


लोकसभा में कार्यवाही पहले सुबह 12 बजे और बाद में 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई। 3 बजे कार्यवाही दोबारा शुरु होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विधेयक 2025 को सदन की अनुमति से वापस ले लिया। इस दौरान एक बार फिर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से कामकाज को सुचारू रूप से चलने देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार का दिन प्राइवेट मेंबर का होता है और विपक्ष उन्हें भी समय नहीं देना चाहता। इसके बाद कृष्णा प्रसाद तिन्नटी ने कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।


बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इसके चलते एक बार स्थगन के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.