Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अंबिकापुर: गली-मोहल्लों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब
Ambikapur, Illegal liquor, neighbourhoods

अंबिकापुर । सरकार भले ही अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए तमाम नियम-कानून बना चुकी हो, लेकिन सरगुजा जिले के सीतापुर नगर से लेकर आसपास के गांवों तक अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। आलम यह है कि गली-मोहल्लों में शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे गांव का युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है।

 

अवैध शराब का यह काला कारोबार न सिर्फ युवा पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, बल्कि समाज में अपराध और अराजकता को भी बढ़ावा दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि शराब माफिया को इस गोरखधंधे के लिए दूर कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्हें सरकार द्वारा संचालित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकानों से ही माल मिल जाता है।

 

सूत्र बताते हैं कि शराब दुकानों में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की शराब माफियाओं से गहरी सांठगांठ है। मोटी रकम लेकर ये कर्मचारी नियम-कायदों को ताक पर रखकर बड़ी मात्रा में शराब खपाते हैं। इसी अवैध गठजोड़ के बूते शराब माफिया पूरे क्षेत्र में महंगे दामों पर शराब बेचते हैं। इसका खामियाजा गांवों के युवा और अब तो युवतियां भी भुगत रहे हैं, जो नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।

 

गुतुरमा, मुरता, काराबेल, राजपुरी, सहनपुर और भुषु जैसे गांवों में तो शराब की बिक्री इतनी आम हो चुकी है कि ढाबों और होटलों में भी बेधड़क शराब परोसी जा रही है। नाबालिग लड़कों तक को शराब आसानी से मिल रही है। यही कारण है कि अब जन्मदिन जैसे आयोजनों में भी युवक फिल्मी अंदाज में शराब पीते नजर आते हैं, जिससे माहौल अशांत हो जाता है और कई बार मारपीट की स्थिति भी बन जाती है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग इस पूरे मामले में पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। जनता की आंखों के सामने चल रहे इस अवैध कारोबार पर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

 

बुधवार की रात ग्राम गुतुरमा निवासी एक कुख्यात शराब माफिया को पुलिस ने सरकारी शराब दुकान से भारी मात्रा में शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ा। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई थी। आरोपी को थाने लाया गया, लेकिन रातोंरात उसे छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। न तो किसी स्पष्ट कार्रवाई की जानकारी दी गई और न ही यह बताया गया कि आखिर किस आधार पर आरोपी को छोड़ा गया।

 

जब इस संबंध में सीतापुर थाना प्रभारी गौरव पांडेय से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि वे जांच कर जानकारी देंगे।

 

 

 

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.