Since: 23-09-2009

  Latest News :
यूएन में ईरान का आरोप: अमेरिका-इस्राइल के हमलों में नागरिक क्षेत्र निशाने पर, 1300 से अधिक मौतों का दावा.   निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय, जदयू विधायकों संग बैठक; नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियारपुर.   इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर के बम देगा अमेरिका, ईरान पर हमले की आशंका.   खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   गंदी बेकलेन बनी गतिविधियों का केंद्र, मेयर ने रहवासियों संग खेला क्रिकेट.   धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद, फिर भी ठेकों की लाइसेंस राशि में 19% तक बढ़ोतरी.   रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC में हासिल की 56वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब.   छत्तीसगढ़ में दो सड़कों के निर्माण को 95.36 करोड़ की मंजूरी, गुणवत्ता पर सख्त सरकार.   कैंसर से जंग और तीन नौकरियां छोड़ UPSC में सफलता, संजय डहरिया ने हासिल की 946वीं रैंक.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.  
दुर्ग में सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर ईडी-सीबीआई की छापेमारी
durg, ED-CBI raids , Saheli Jewelers

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग स्थित सहेली ज्वेलर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के निवास पर भी टीम ने दबिश दी है।
जानकारी के अनुसार सहेली ज्वेलर्स के खिलाफ यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के अंतर्गत की गई है। टीम ने ज्वेलर्स के संचालकों से पूछताछ की और संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की।
वहीं, आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर महादेव बेटिंग एप मामले से संबंधित छानबीन के लिए अधिकारी पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वहीं ईडी व सीबाआई की छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। फिलहाल अभी भी सहेली ज्वेलर्स के कई ठिकानों पर जांच कार्रवाई जारी है।

 

MadhyaBharat 8 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.