Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत छोड़ो आंदोलन और काकोरी एक्शन के सेनानियों को किया नमन
bhopal, Chief Minister , paid tribute
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत छोड़ो आंदोलन और काकोरी एक्शन में शामिल सभी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद कर नमन-वंदन किया है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वर्ष 1942 में 9 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान कर दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अगस्त क्रांति अद्भुत स्वर्णिम अध्याय रहा। उन्होंने आंदोलन में समर्पित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन-वंदन किया है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां भारती के वीर सपूतों ने वर्ष 1925 में 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम देकर दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों पर प्रहार किया था। यहां से हासिल खजाने को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अपने साथ ले गए, जिसे देशवासियों पर अत्याचार कर वसूला गया था। उन्होंने काकोरी एक्शन में शामिल सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन-वंदन किया है।

 

MadhyaBharat 9 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.