Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सेंट्रल जेल रायपुर में बहनों ने अपने भाइयों को बांधी राखी
raipur, Sisters tied Rakhi, Central Jail Raipur

रायपुर । छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का त्याेहार हर्षों उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सेंट्रल जेल रायपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची हैं। आज शनिवार सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार सेंट्रल जेल में लगी है। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए हैं। प्रवेश से पहले राखी बांधने पहुंची महिलाओं को पहले पंजीयन किया जा रहा है। फिर दाे बार चेकिंग के बाद जेल में प्रवेश दिया जा रहा है। महिलाओं को नियमानुसार जेल में प्रवेश करने के लिए केवल 100 ग्राम मिठाई और राखी लेकर प्रवेश करने दिया जा रहा है।


कई महिलाएं पहली बार सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने आई, वहीं कई ऐसी भी महिलाएं पहुंची जो सालों से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आती रही है। जेल में राखी बांधने पहुंचे कुछ बहनों ने बताया कि सुबह 7 बजे से लाइन लगाकर खड़े हैं। लेकिन अभी तक मिलने का नंबर नहीं आया है। बहुत लंबी लाइन है। कुछ महिलाओं ने जेल प्रशासन की ओर से इस बार की गई व्यवस्था को काफी अच्छा बताया है। उन्हाेंने कहा कि आधार कार्ड दिखाकर अंदर मिलने दिया जा रहा है।


जेल अधीक्षक योगेश कुमार छतरी ने कहा कि, सुबह 8 बजे से जेल परिसर के अंदर एंट्री दी गई है। एंट्री से पहले सुरक्षा के मद्देनजर तैनाक महिला पुलिसकर्मी कड़ी जांच कर रही हैं। ताकि कोई भी बिना काम का सामान अंदर ना ले जा सके। दोपहर 3:30 बजे तक का समय तय किया गया है।

 
MadhyaBharat 9 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.