Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाई को राखी बांधने निकली आश्रम में अध्यनरत छात्रा की कुएं में डूबने से मौत
bijapur, student studying ,drowning in a well

बीजापुर । जिले के भैरमगढ़ विकासखंड़ के इतामपार कन्या आश्रम में पढ़ने वाली छात्रा लक्ष्मी पुनेम उम्र 12 वर्ष की कुआं में डुबने से मौत हो गई । छात्रा लक्ष्मी पुनेम का रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने का सपना टूट गया‌।

 

मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन की छुट्टी के लिए अपने घर परिजन के साथ ग्राम मरामेटा जा रही थी। तभी रात में भैरमगढ़ से दाे किलोमीटर दूर इचामीपारा में रिश्तेदार के यहां रुकी थी। आज शनिवार सुबह नहाने के दौरान पैर फिसला और वह कुएं में गिर पड़ी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है नक्सली इलाका होने के कारण रात में सफर करना ठीक नहीं रहता। इसलिए रात में वे लोग रिश्तेदार के घर रुक गए थे। वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

 
घटनास्थल से लौटे बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि आश्रम पोटाकेबिनो में लगातार आदिवासी छात्र-छात्राओं की मौतें हो रही हैं। लापरवाह और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से घटनाओं में वृद्धि हो रही है। प्रशासन और सरकार आदिवासी बच्चों की मौतों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्हाेने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पोटाकेबिन चेरपाल में दो दिन पूर्व सांप काटने एक बच्चे की मौत होना यह विभाग की लापरवाही है। वहीं अब कन्या आश्रम इतामपार की छात्रा की कुएं में डूबने से मौत होना गंभीर मामला है। बच्चों के मौतों को रोकने में सरकार को पहल करनी चाहिए।
 
MadhyaBharat 9 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.