Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे इंदौर
indoere, Sangh chief Mohan Bhagwat, reached Indore
इंदौर । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत शनिवार की रात मध्य प्रदेश के प्रवास पर इंदौर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां पंतवैध कालोनी स्थित संघ कार्यालय सुदर्शन पहुंचकर चुनिंदा पदाधिकारियों से चर्चा की। वे यहां रविवार को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक स्कीम नंबर 78 स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मालवा प्रांत की सदभाव बैठक पंच प्रण विषयों पर संवाद करेंगे, साथ ही शाम 5 बजे श्री गुरुजी सेवा न्यास के प्रकल्प माधव सृष्टि आरोग्य केंद्र पर कैंसर अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।

 

दरअसल, पंच परिवर्तन संघ शताब्दी वर्ष अंतर्गत नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता सहित स्व का बोध कराने के लिए मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत द्वारा सरसंघचालक डॉ भागवत की उपस्थिति में रविवार को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन में किया गया है। इस बैठक में इंदौर-उज्जैन संभागों के 15 जिलों के 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। डॉ भागवत बैठक में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के लिए किये जा रहे कार्यों पर संवाद करेंगे।
 
सरसंघाचलक डॉ. भागवत इंदौर में 96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे श्री गुरुजी सेवा न्यास माधव सृष्टि के कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसमें दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलों का निर्माण शामिल है। इसी पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा। दूसरे चरण में हाईटेक मशीनरी और अन्य फ्लोर का निर्माण किया जाएगा। यह संपूर्ण प्रोजेक्ट जनभागीदारी से बन रहा है। इसमें कंपनियों ने सीएसआर (CSR) के तहत दान दिया है, और अन्य दानदाताओं ने भी खुलकर योगदान किया है।

 

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.