Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुना-शिवपुरी की सीमा पर इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
shivpuri, Additional Collector posted , Guna-Shivpuri
शिवपुरी । मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले के अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य की कार रविवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हाे गई। गुना और शिवपुरी जिले की सीमा पर शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर खोकर गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अधिकारी समेत परिवार के 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।


जानकारी के मुताबिक, इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने घर बदरवास आए थे। आज रविवार को कार में सवार होकर सभी बदरवास से खोकर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दाैरान सुबह करीब 9:30 बजे नेशनल हाईवे 46 पर गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में सभी को चोटें आईं है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में अपर कलेक्टर सहित उनके पिता हरीश चंद्र वैश्य, मां सहित पत्नी प्राची वैश्य, भाई दीपक, सारिका, बच्ची फेरी (13) और बेटा वेद (8) घायल है। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं 8 साल के वेद की हालत गंभीर है, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी सभी की स्थिति खतरे से बाहर है और जिला अस्पताल में ईलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

 

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.