Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के उमरिया में किया ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन
bhopal, Defence Minister Rajnath , Raisen district
भोपाल/रायसेन  । मध्‍य प्रदेश में रायसेन जिले के उमरिया गांव के दशहरा मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन किया। 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिले तो लाभान्वित होंगे ही, इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र का केंद्र बनने के लिए जो गुण चाहिए, वो मध्य प्रदेश के पास है। सभी संसाधन यहां मौजूद हैं। मध्य प्रदेश पूरे हिंदुस्तान में देश के हृदय प्रदेश के रूप में जाना जाता है। आज 1800 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का भूमिपूजन यहां हुआ है। इसके निर्माण के बाद 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। आगे भी रक्षा क्षेत्र के माध्यम से जो भी हो सकेगा, मैं सदैव तैयार रहूंगा।
 
उन्‍होंने कहा कि यहां रेल डिब्बों का निर्माण तो होगा ही, रेलवे के अलग-अलग उत्पाद भी बनाए जाएंगे। दो साल के भीतर इसका काम पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। देशभर की सभी तेज गति वाली ट्रेनों में मध्य प्रदेश में बनने वाले रेलवे कोच लगेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज दुनियाभर में सबसे तेज गति करीब साढ़े 6 फीसदी की दर से बढ़ रही है। उद्योग धंधों के मामलों में मध्य प्रदेश भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 30 लाख करोड़ से अधिक का निवेश मध्‍य प्रदेश को मिला है। मध्य प्रदेश सरकार ने 18 हजार हेक्टेयर का भूमि बैंक तैयार किए हैं। कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा भी मुहैया कराई गई है।

कार्यक्रम में मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रभारी नारायण सिंह पंवार, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा आदि मौजूद रहे।
MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.