Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्रपति शिवाजी वार्ड में महापौर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
jagdalpur, Tiranga Yatra ,Chhatrapati Shivaji Ward
जगदलपुर । हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के अंतर्गत आज रविवार काे छत्रपति शिवाजी वार्ड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महापौर संजय पाण्डे ने किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल, दयामनी बघेल, कौशल्या साहू, प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, योगेश शुक्ला, मोहन, मनमोहन बघेल समेत जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे। रैली वार्ड के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां देश भक्ति के नारों "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" तथा "मोर तिरंगा मोर अभिमान" से पूरा क्षेत्र गूंज उठा । रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए एकता, देश प्रेम और राष्ट्रीय गर्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के घरों में तिरंगा ध्वज लगाया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है । हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान और गौरव बनाए रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता को नमन किया और देश की अखंडता, एकता व समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

 

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.