Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीबीआई ने नासिक के एक रिज़ार्ट में चल रहे साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़
new delhi, CBI busted ,cyber fraud gang

नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को नासिक के इगतपुरी में चल रहे एक बड़े साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सबीआई ने गिरोह से जुड़े 5 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। छामेमारी के दौरान ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान और नकदी भी बरामद की गयी है। 

 

सीबीआई ने जिस ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, वह रेनफॉरेस्ट रिज़ॉर्ट में किराए के एक परिसर से अवैध कॉल सेंटर चला रहा था, जहां से अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के लोगों को फोन कर ठगा जाता था। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई के छह लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों व बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर खुद को अमेज़न सपोर्ट सर्विसेज का कर्मचारी बताकर फिशिंग और झूठी कॉल्स के जरिए विदेशी नागरिकों से पैसों की ठगी की है।

 

सीबीआई के मुताबिक कॉल सेंटर में 62 कर्मचारी लाइव कॉल पर विदेशी नागरिकों को धोखा दे रहे थे। मौके पर ही पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम विशाल यादव, शेबाज़, दुर्गेश, अभय राज उर्फ राजा और समीर उर्फ कालिया उर्फ सोहेल हैं। इनसे पूछताछ जारी है और बाकी लोगों की तलाश हो रही है।

 

सीबीआई की कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर में करीब 60 लोग काम कर रहे थे, जिनमें कॉल करने वाले (डायलर), जानकारी जांचने वाले (वेरिफायर) और सौदा पक्का करने वाले (क्लोजर) शामिल थे। ठगी से मिले पैसे गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के रूप में लिए जाते थे, ताकि उनका पता किसी को न चल सके।

 

सीबीआई की छापेमारी में 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन, कई डिजिटल सबूत, 1.20 करोड़ रुपये नकद, 500 ग्राम सोना और करीब एक करोड़ रुपये की सात लक्ज़री कारें बरामद की गयी हैं। जांच में 5000 यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी (लगभग 5 लाख रुपये) और 2000 कनाडाई डॉलर के गिफ्ट वाउचर (लगभग 1.26 लाख रुपये) के लेनदेन का भी पता चला।

 

सीबीआई का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से विदेशों में बैठे लोगों को निशाना बना रहा था और हाई-टेक तरीके से ठगी कर रहा था। आगे की जांच में इस रैकेट से जुड़े बाकी लोगों, बैंकिंग लेन-देन और नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

---------------

MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.