Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में तीन नई वंदे भारत ट्रेनों और मेट्राे को दिखाई हरी झंडी
bangluru, Prime Minister flagged off , new Vande Bharat trains

बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर नई बेंगलुरु-बेलगाम 'वंदे भारत' ट्रेन सहित तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।  प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन की मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन और मेट्रो से यात्रा करने वाले छात्रों से बातचीत भी की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन लंबी दूर की वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रधानमंत्री

ने इनमें बेंगलुरु–बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर और अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत सेवाओं को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे छात्रों से बातचीत की।

 
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी केएसआर रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग से रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पहुंचे और मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर कोड स्कैन कर अपना टिकट लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके बाद 19.15 किलोमीटर लंबे, 16 स्टेशनों और 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत वाले इस रूट पर प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी स्टेशन तक यात्रा की।  इस यात्रा के दौरान मोदी ने मेट्रो में यात्रा कर रहे छात्रों से बातचीत भी की। मेट्राे में सफर के दाैरान प्रधानमंत्री मोदी ने साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी माैजूद थे।
 
रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री को पीले रंग की लाइन के मेट्रो स्टेशन के बारे में जानकारी दी। इससे पहले सड़क मार्ग से रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले रास्ते में प्रधानमंत्री के वाहन पर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मादी के कार्यक्रम में राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल हुए।
 
MadhyaBharat 10 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.