Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल के कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी 32किमी लंबी विशाल तिरंगा यात्रा
bhopal,  tricolor yatra , Kolar to Bairagarh

भोपाल । राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को कोलार से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी विशल तिरंगा यात्रा निकलेगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की कर्मश्री संस्था यह यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा के आयोजक एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के साथ तिरंगा यात्रा के प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया। वे कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने रूट का जायजा लिया।

 

मुखर्जी नगर कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ होकर संत नगर जाने वाली इस तिरंगा यात्रा में हजारों देश भक्त सम्मिलित होते हैं।


तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने तिरंगा यात्रा के व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में अखंड भारत के संकल्प के साथ इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर एवं ऑपरेशन महादेव को समर्पित रहेगी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार हमारी देश की सेना ने पराक्रम के साथ पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत का जो मुँह तोड़ जवाब दिया है इस यात्रा के माध्यम से नागरिक बंधु अपने वीर जवानों का अभिनंदन करेंगे। तिरंगा यात्रा की व्यापक तैयारी समाज के हर वर्ग द्वारा की जा रही है। पूरे भोपाल को तिरंगे के रंग में सजाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में 40 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन शामिल होंगे। इनमें दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक शामिल हैं।

 
 
MadhyaBharat 11 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.