Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की बंद कार में दम घुटने से मौत
raipur, Mentally ill youth dies, suffocation in a closed car

खैरागढ़ । छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ ज‍िला के शहर में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई। रविवार को युवक शहर के वार्ड नंबर 19 में खड़ी एक ग्रैंड विटारा कार में घुस गया था, जो राजनांदगांव से आई थी और गलती से अनलॉक रह गई थी। देर रात जब कार मालिक ने गाड़ी खोली, तो युवक मृत अवस्था में मिला।


स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले लंबे समय से खैरागढ़ की सड़कों पर घूमता देखा जाता था। वह किसी से बातचीत नहीं करता था और मानसिक रूप से बीमार था। पूर्व में वह कई बार घरों और मंदिरों में भी घुस जाता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को खैरागढ़ अस्पताल भेजा, जहां आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम संबंध‍ितों को सौपा गया है।


थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि इस युवक के इलाज के लिए पुलिस ने पहले भी कई प्रयास किए थे। उसे खैरागढ़ से बिलासपुर तक ले जाया गया था, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से भर्ती संभव नहीं हो पाई। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार मानवीय संवेदना के साथ उसकी मदद करती रही।
उन्‍होंने बताया क‍ि युवक के परिवार में अब केवल उसकी बुजुर्ग दादी हैं। हाल ही में उसके दादा का निधन हो चुका है। दादी भी उम्रदराज और कमजोर हैं।

 

 

MadhyaBharat 11 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.