Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
bhopal, Chief Minister Dr. Yadav, Independence Day
भोपाल । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इस अवसर पर राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया, मंत्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं, इंदौर, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, मैहर, पांढुर्ना, छतरपुर, सतना एवं उमरिया जिले में संबंधित जिले के कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

 

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.