Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा का निधन
bhopal, Nand Kishore Verma ,passed away

भोपाल । मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नंदकिशोर वर्मा के निधन पर दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

 

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास एएम 8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर से गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीथमपुर मुक्तिधाम के लिए निकली। इस यात्रा में भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नंदकिशाेर वर्मा 90 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के शहर में प्रमुख चेहरे थे। उन्होंने मजदूरों के हितों के लिए कई आंदोलन किए। भाजपा नेता अमृत जैन ने बताया कि वर्मा मजदूरों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। राजनीतिक समझ और चुनाव रणनीति बनाने में उनका कोई सानी नहीं था। वर्मा एक जुझारू नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके जाने से क्षेत्र की राजनीति में एक युग का अंत हुआ है।

 
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने नंदकिशाेर वर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में कहा भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर जी वर्मा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।
 
 

 

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.