Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी के वकील ने कराई जग हंसाई
new delhi, Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जान को खतरा बताने वाले उनके वकील मिलिंद डी पवार ने जग हंसाई के बाद आज काेर्ट से अपना बयान वापस ले लेंगे। पुणे की कोर्ट में वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में पवार ने राहुल गांधी की जान को खतरा बताते हुए एक याचिका (परसिस) दाखिल की थी।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब खुद वकील ने एक बयान जारी कर कहा कि यह बयान उन्होंने राहुल गांधी से बिना किसी निर्देश और सलाह के दाखिल किया था। राहुल गांधी ने इस परसिस को लेकर नाराजगी जताई और इसकी सामग्री से साफ असहमति जताई है। मिलिंद पवार ने अपने बयान में कहा कि वे इस परसिस को गुरुवार को औपचारिक रूप से वापस लेने लेंगे।

उल्लेखनीय है कि वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को पुणे की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने राहुल गांधी के वकील द्वारा दायर एक याचिका को रिकॉर्ड पर लिया, जिसमें राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.