Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में मनेगा ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता का जश्न
new delhi,  success of Operation
नई दिल्ली । इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता का खास जश्न मनाया जाएगा। फूलों की सजावट भी इसी ऑपरेशन के आधार पर होगी। आमंत्रण पत्रों पर भी ऑपरेशन सिंदूर का लोगो अंकित होगा। आयोजन स्थल पर पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। शाम को पहली बार पूरे भारत में 140 से अधिक प्रमुख स्थानों पर सशस्त्र बलों के बैंड देशभक्ति की धुनों से देश को सराबोर करेंगे।
 
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल किला पर होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। रक्षा सचिव इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी पीएम को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड की संयुक्त टुकड़ी प्रधानमंत्री को सलामी देगी। इसके बाद प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दस्ते में 96 जवान शामिल होंगे, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 24-24 जवान होंगे।
 
भारतीय वायु सेना इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का समन्वय कर रही है। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायु सेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान अतिरिक्त डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के हाथ में होगी। सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उनका स्वागत करेंगे।
 
दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर स्थित मंच तक ले जाएंगे। फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। इसी समय 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के वीर तोपची 21 तोपों की सलामी देंगे। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस औपचारिक बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथों में होगी और गन पोजिशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार होंगे। ध्वजारोहण के बाद 128 कर्मी तिरंगे को 'राष्ट्रीय सलामी' देंगे। राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे। विंग कमांडर तरुण डागर इस अंतर-सेवा रक्षक और पुलिस रक्षक दल की कमान संभालेंगे।
 
राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थल सेना की टुकड़ी की कमान मेजर प्रकाश सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद परवेज और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर वीवी शरवन संभालेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल के हाथ में होगी। 'राष्ट्रीय सलामी' देने के दौरान एक जेसीओ और 25 अन्य रैंकों वाला वायु सेना बैंड राष्ट्रगान बजाएगा। बैंड का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर एम डेका करेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब 11 अग्निवीर वायु संगीतकार भी राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर एक राष्ट्रीय ध्वज लिए और दूसरा 'ऑपरेशन सिंदूर' को दर्शाने वाला ध्वज लेकर आयोजन स्थल पर फूलों की वर्षा करेंगे। इन हेलीकॉप्टरों के कैप्टन विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल होंगे।
MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.