Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
थोक महंगाई दर जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्‍तर पर आई
new delhi, Wholesale inflation rate , July

नई दिल्‍ली । खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर भी जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्‍तर -0.58 फीसदी पर आ गई है। पिछले महीने जून में ये -0.13 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 2.10 फीसदी पर थी।


वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक जुलाई में थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की वस्‍तुओं की कीमतें घटने से -0.58 फीसदी रही है। थोक महंगाई की नकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मूल धातुओं के निर्माण आदि की कीमतों में गिरावट की वजह से आई है। आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खाद्य वस्तुओं के महंगाई में 6.29 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि जून में 3.75 फीसदी की गिरावट आई थी।


जुलाई महीने में सब्जियों के दाम में 28.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जून महीने में यह 22.65 फीसदी थी। हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई जुलाई महीने में बढ़कर 2.05 फीसदी रही, जबकि पिछले महीने जून में यह 1.97 फीसदी थी। इसके अलावा ईंधन और बिजली क्षेत्र में जुलाई में नकारात्मक महंगाई या अपस्फीति 2.43 फीसदी रही, जबकि जून में यह 2.65 फीसदी थी।

 

जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 8 साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आ गई है। ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के लक्ष्य से नीचे है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष की महंगाई का अनुमान घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 3.7 फीसदी था।

MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.