Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ में जनप्रतिनिधियों कमिश्नर कलेक्टर ने भी लगाई दौड़
jagdalpur, Public representatives, commissioner and collector
जगदलपुर । बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से आज गुरुवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद बस्तर महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस दौड़ में महापौर संजय पांडेय, गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाईड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकगण शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है । खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए । जिसने खेलना नहीं जाना उसने जीना नहीं जाना । इस दौरान सांसद श्री कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
 
जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें में स्थानीय जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं,पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवान,खेल संघों के खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ सुबह लगभग 8 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चौक , मेन रोड़ होते हुए गोल बाजार चौक से पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रागंण पहुंचकर संपन्न हुई। इस दाैरान अपर कलेक्टर सीपी बघेल, अपर कलेक्टर एवं खेल विभाग के प्रभारी ऋषिकेश तिवारी, आईपीएस सुमित कुमार,नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
MadhyaBharat 14 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.