Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों चले लाठी-डंडे
rajgarh,Lathi-stick fight,over land dispute

राजगढ़ । राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा में शुक्रवार सुबह जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए लाठी- डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम रानीपुरा में जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर दोनों पक्षों नेे एक-दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमंे दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए।मारपीट में एक पक्ष के रामनारायण (50)पुत्र देवसिंह तंवर, इंदरसिंह (24)पुत्र रामनारायण तंवर, बीरमसिंह (20)पुत्र रामनारायण तंवर, संतराबाई (45)पत्नी रामनारायण तंवर, ममता(18) पुत्र रामनारायण तंवर और मौसमबाई (26)पत्नी इंदरसिंह तंवर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के देवसिंह(42)पुत्र चेनसिंह तंवर, दुर्गा (32)पुत्र बद्रीलाल, चंपीबाई (60)पत्नी बद्रीलाल, प्रेम (29)पुत्र बद्रीलाल तंवर और बद्रीलाल (65)पुत्र बलरामसिंह तंवर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 100 डायल के स्टाफ ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

 

MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.