Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
bhopal, Flag hoisting , BJP state office

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

 

भारत 2047 तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होगा- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की एक लंबी लड़ाई और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आज का यह पावन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। हम सब का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान लगातार बढ़ रहा है। यह स्वर्णिम काल है और हम उसके साक्षी हैं, लेकिन हमें भूलना नहीं है उन अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और जिन क्रांतिकारियों को, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। यह अवसर उन वीर सैनिकों का अभिनंदन करने का है। यह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई, रानी दुर्गावती, झलकारी बाई, टंट्या मामा, भीमा नायक, तात्या टोपे, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे उन सभी बलिदानियों का स्मरण करने का भी अवसर है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर भारत माता को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को आगे बढ़ाने का कार्य रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आने वाला कार्यकाल भी उनकी सौम्यता, सक्षमता और भारत को उत्कर्ष की दिशा में लेकर जाएगा और भारत 2047 तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होगा। मुझे इस बात का गर्व है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत हाथों में है। हम प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं।


आज देश की कमान सशक्त और मजबूत हाथों में है- हेमंत खण्डेलवाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाखों लोगों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालो का बलिदान व्यर्थ न जाए इसकी चिंता एक-एक कार्यकर्ता को करना है। आज देश और प्रदेश सशक्त और मजबूत हाथों में है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रहे हैं और इसी का परिणाम है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जो जनहित के कार्य हो रहे हैं, उन्हें जन-जन पहुंचाने का कार्य हम सबको करना है। मध्यप्रदेश को सशक्त और विकसित प्रदेश बनाने के लिए हमें अपना अमूल्य योगदान देना होगा। आज इस पावन पर्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों ने देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का सकल्प लिया है।


ध्वजारोहण समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता माखनसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सवनानी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राधवेन्द्र शर्मा, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.