Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस
bhopal,Independence Day ,Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में भी शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। वहीं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और राजेंद्र कुमार शुक्ल ने शहडोल में जिला स्तरीय कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया, जबकि 31 जिलों में मंत्रियों और 24 जिलों में कलेक्टरों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।


भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में परेड का नेतृत्‍व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, इंदौर आदित्‍य पटले ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक पुलिस आयुक्‍त दिव्‍या झारिया ने निभाई। इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड सहित कुल 18 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें गुजरात पुलिस बल, सशस्‍त्र सीमा बल, महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी सीनियर डिवीजन/एयर विंग/नेवल विंग (बॉयज संयुक्‍त टुकड़ी), एनसीसी सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग (गर्ल्‍स संयुक्‍त टुकड़ी), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड और अश्‍वारोही दल शामिल हुए।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 33 लाख परिवारों को फ्री में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रदेश में पेसा नियम से ग्राम सभाओं को सशक्त किया गया है। 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई है। प्रदेश में लोक निर्माण से लोक कल्याण का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 38 लाख आवास मध्य प्रदेश में बने और देश में हमारा दूसरा स्थान रहा। 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को भी पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। अमृत सरोवर 2 में एक हजार से ज्यादा सरोवर बनाए जा रहे है। हमारा खंडवा जिला देश में जल संचय में पहले स्थान पर आया है।


उन्होंने कहा कि एक बगिया मां के नाम परियोजना प्रारंभ की जा रही है। 30 हजार से अधिक फलदार पौध प्रदेश में लगाए जाएंगे। मध्य प्रदेश में दो मेट्रोपोलेटिन क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। इनमें इंदौर और भोपाल के आस-पास के जिलों को मिलाकर बनाया जा रहा है। इंदौर सहित प्रदेश के शहरों को स्वच्छता में अवार्ड मिला। डायल 100 को डायल 112 से जोड़कर 1200 वाहन शुरू किए गए हैं। प्रदेश में विमान सेवाओं का भी विस्तार हुआ, रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू हुए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 55 जिलों में पीएमश्री कॉलेज शुरू किए गए हैं। प्रदेश में सांदीपनी विद्यालय शुरू किए जा रहे है। योग्य विद्यार्थियों को फ्री में स्कूटी दी जा रही है। हम नवाचार करने के साथ देश में अपनी दक्षता भी साबित कर रहे हैं। संपदा 2 मध्य प्रदेश में लागू किया जा चुका है। प्रदेश का सतपुडा टाइगर रिजर्व प्रबंधन में दूसरे स्थान पर, कान्हा टाइगर रिजर्व देश में सर्वश्रेष्ठ है। चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो में 26 चीते मौजूद है, गांधी सागर में भी इनका घर बन गया है।


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 121 गांवों में हो स्टे विकसित किए गए हैं। मध्य प्रदेश में देश में सर्वाधिक यूनेस्को धरोहरें हैं। श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्‍ण पाथेय का निर्माण किया जाएगा। सेना के सम्मान में मई माह में प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली गई हैं। देश में हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। हम विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा।
MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.