Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाब के सीमावर्ती इलाकाें में बीएसएफ ने पाकिस्तान की हरकतों पर कसी नकेल
chandigarh, BSF tightened ,noose on Pakistan

चंडीगढ़ । पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत की शांति भंग करने का प्रयास किया।  पाकिस्तान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में हथियार गिराए गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की इन हरकतों पर नकेल कस दी है।

 

 बीएसएफ ने बुधवार की रात पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सक्रियता दिखाते हुए पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया और अपना पहला ऑपरेशन पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के हजारा गांव के पास सतलुज नदी किनारे पर किया। खुफिया सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति रात के अंधेरे में सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर सकता है।

 

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि इसी आधार पर जवानों ने ‘रिवर एम्बुश’ बिछाया और इलाके की चौकसी तेज कर दी। बीएसएफ की तरफ से घेराबंदी की गई और संदिग्ध को दबोच लिया गया। शुरुआती पूछताछ में उसके संभावित पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। दूसरा ऑपरेशन अमृतसर जिले के निस्सोके गांव के खेतों में चलाया गया । बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए एक खेप गिराने की तैयारी है। जवानों ने खेतों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। थोड़ी देर बाद घास के बीच छिपा एक क्वाडकॉप्टर बरामद हुआ।

 

उन्हाेंने बताया कि उयह सिर्फ एक ड्रोन नहीं था—इसके पेलोड में 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 100 जिंदा कारतूस और 4 पैकेट हेरोइन (कुल वजन 4.135 किलो) थे। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अब सीमा पर चुनौती ‘दोहरी’ है—एक तरफ पुराने जमाने की घुसपैठ के रास्ते, दूसरी तरफ आधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल। ड्रोन ज्यादातर रात में उड़ाए जाते हैं, जीपीएस और ऑटो-पायलट मोड पर ताकि ऑपरेटर को खुद भारतीय सीमा में आने की जरूरत न पड़े।

 

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारे लिए अब जमीन और आसमान, दोनों पर बराबर नजऱ रखना ज़रूरी हो गया है। यही वजह है कि हम हाई-टेक सेंसर, नाइट विजऩ और लोकल इंटेलिजेंस के साथ लगातार तालमेल बनाए रखते हैं।

 

MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.