Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेंगलुरु में विस्फोट एक लड़के की मौत और 10 से ज्यादा घायल
bangluru, Explosion in Bangalore, one boy died
बैंगलोर । बेंगलुरु में स्वतंत्रता दिवस के दिन अदुगोडी थाना क्षेत्र स्थित एक घर में विस्फोट से एक बच्चे की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लाेग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 13 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने घोषणा की क‍ि मृतक लड़के के परिवार को 5 लाख, घायलों को एक लाख का मुआवजा और इलाज की सुवि‍धा उपलब्‍ध कराएगी। 
 

शहर के चिन्नय्यानपाल्या स्थित श्रीराम कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार को हुए विस्फोट में मुबारक (8 साल) की मौत हो गई। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजय गांधी और विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय महिला सरसम्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। विस्फोट की तीव्रता से लगभग 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 

 

घटना के संबंध में बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार ने बताया कि यह विस्फोट अदुगोडी थाना क्षेत्र में हुआ और इसकी तीव्रता के कारण 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि, कुल 5 अस्पताल घायलों का इलाज कर रहे हैं। विस्फोट की वास्तविक प्रकृति का अभी पता नहीं चल पाया है और पूरी जांच के बाद ही विस्फोट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 

 

वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत का खर्च वहन करेगी, मृतक लड़के के परिवार को 5 लाख का मुआवजा, घायलों का पूरा इलाज और घायलों को एक लाख का मुआवजा देगी।

 

MadhyaBharat 15 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.