Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अमरकंटक विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला
anuppur, Attack on ABVP ,Amarkantak University

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई गाली-गलौज और मारपीट का मामला तूल पकड़ है। इस घटना को लेकर एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह गहरवार निवासी महोडकला थाना सिमरियजिला पन्ना ने थाना अमरकंटक में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने शनिवार को 7 लोगो जयगणेश दीक्षित, विशाल ताम्रकार, आयुष राय, शरद द्विवेदी, विकाश केशरवानी, प्रथम गुप्तात एवं करन सिंह राठौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


शिकायत में बताया गया है कि 14 अगस्त को विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सुबह 7 बजे संगठन के कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गेट बंद कर दिया गया और बाहर खड़ी कुछ छात्राओं को अंदर आने से रोक दिया गया। इसी बीच लगभग 8.50 बजे कुछ विद्यार्थी और स्थानीय लोग जिनमें जयगणेश दीक्षित, विशाल ताम्रकार, आयुष राय और शरद द्विवेदी शामिल बताए गए गेट के भीतर घुस आए। जब सावन सिंह ने आपत्ति जताई तो कथित रूप से उक्त लोगों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट रोकने आए कार्यकर्ता शिवेन्द्र चतुर्वेदी, अमन परमार, अखिलेश सिंह और प्रणव मिश्रा को भी अन्य लोगों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमले में विकास केशरवानी, प्रथम गुप्ता और करण सिंह राठौर भी शामिल थे। घटना में सावन सिंह को प्राइवेट पार्ट, हाथ और पैरों में चोट आई है। वहीं अमन परमार के दाहिने हाथ और सिर में तथा शिवेन्द्र चतुर्वेदी के सीने, पीठ और हाथ में चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस व उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया।

 

 

 

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.