Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर उज्जैन में सांदीपनी आश्रम में की पूजा
bhopal, Chief Ministe,Sandipani Ashram
भोपाल । मध्य प्रदेश में शनिवार को जन्माष्टमी पर केंद्रित कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुए अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की। रात में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक सांदीपनी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की। इसके बाद उन्होंने मीरा माधव मंदिर में पूजा कर देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन पहुँचने के पहले रायसेन जिले के महलपुर पाठा, धार जिले के अमझेरा और इंदौर जिले के जानापाव सहित मुख्यमंत्री निवास भोपाल में जन्माष्टमी कार्यक्रमों में भागीदारी की। इन सभी कार्यक्रमों में नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन,भोपाल, धार, इंदौर और उज्जैन में हुए कार्यक्रमों में न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा और प्रतिभागी कलाकारों की सराहना की।


शनिवार की रात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत सभी क्षेत्रों में आवश्यक कार्य हो रहे हैं। मक्सी रोड और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में भी सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक सान्दीपनि आश्रम में भी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। सांदीपनि आश्रम में कलाकार समूह का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कृष्णमित्रवृंदा मंदिर में भी पूजन किया और मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भजन भी गाया।
MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.