Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
ग्वालियर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के बोइंग विमान की लैंडिग के दौरान तेज झटका
gwalior, Air India
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंगलुरू से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग विमान की लैंडिंग के दौरान अचानक तेज झटका लगा और प्लेन रनवे पर छूने के बाद दोबारा टेकऑफ हो गया। हालांकि, करीब दो मिनट बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। घटना से दहशत में आए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एयरलाइन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सामूहिक लिखित शिकायत दी।


विमान में करीब 160 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना था कि लैंडिंग के दौरान आया यह झटका बड़ी दुर्घटना में बदल सकता था। यात्रियों ने इसे जान से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि विमान क्रैश होने से बचा है। उन्होंने कहा कि बाद में सिर्फ आरती और आर्थिक मदद ही होती। आक्रोशित यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की बोइंग 92742 विमान शनिवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु से रवाना होकर दो बजकर 30 मिनट पर ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचा। लैंडिंग के समय रनवे को टच करते ही विमान झटका खाने लगा। पायलट ने तुरंत ही विमान को टेकऑफ कर लिया। कुछ ही पलों बाद पायलट ने दोबारा विमान उतारने की कोशिश की तो विमान में पहले प्रयास के दौरान लगे झटकों के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज झटके लगे। इस दौरान विमान के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों के अनुसार तेज झटके लगे। लैंडिंग इतनी खतरनाक थी कि सीटों से लाइफ जैकेट तक बाहर आ गईं।


यात्रियों का कहना है कि लैंडिंग के समय विमान की दाहिनी विंग का एक हिस्सा ढंग से नहीं खुला, जिससे स्पीड नियंत्रित नहीं हो पाई। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान की गति बेहद तेज थी और बिल्कुल भी स्मूथ लैंडिंग नहीं हुई। यात्रियों का कहना है कि क्रू और पायलट की ओर से न तो किसी तरह का ऐलान किया गया और न ही स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। इस कारण घबराहट और बढ़ गई। घटना के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित शिकायत दी और एयर इंडिया से जवाब मांगा। यात्रियों ने मांग की है कि जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।


शिकायत के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना को सामान्य बताते हुए कहा कि कई बार लैंडिंग के दौरान झटका लग सकता है। यह किसी तकनीकी खराबी का मामला नहीं है। ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर एके गोस्वामी ने बताया कि विमान पूरी तरह सुरक्षित था। पहली बार लैंडिग में दिक्कत आने पर एयर इंडिया की बोइंग की दोबारा लैडिंग सुरक्षित तरीके से कराई गई। इस बीच यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति जरूर बन गई थी। वही विमान 30 मिनट बाद बैंगलुरू के लिए रवाना हुआ और सुरक्षित पहुंच भी गया।


उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया पहले से अहमदाबाद हादसे को लेकर आलोचना झेल रही है। गत 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 242 यात्रियों की मौत हुई थी। अब ग्वालियर की इस घटना ने एयर इंडिया की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.