Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रक्तदान केवल रक्त नहीं, यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है : जे.पी. नड्डा
gurugram,Blood donation,J.P. Nadda

गुरुग्राम। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि रक्तदान न केवल मानव जीवन को बचाने का कार्य है, बल्कि यह एक प्रकार की राष्ट्र सेवा भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को केवल एक दान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है। ये बातें श्री नड्डा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम के बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित विशाल रक्तदान अभियान 2025 का शुभारंभ के दौरान कही।
उल्लेखनी है कि यह अभियान समाज सेवा प्रभाग और ब्रह्मकुमारी के दिल्ली जोन के तत्वावधान में आयोजित किया गया है और इसमें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्त विज्ञान सोसाइटी का सहयोग शामिल है। इस अभियान के अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख से अधिक ब्लड डोनेशन यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह केवल रक्त नहीं दे रहा होता, बल्कि किसी के जीवन को बचाने और समाज में मानवता की ज्योति जलाने का महान कार्य कर रहा होता है। केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए कहा कि मानव शरीर हर तीन महीने में नया रक्त का निर्माण करता है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने ई-रक्तकोष तैयार किया है, जिसमें रक्त से संबंधित सभी जानकारियों का एक महत्वपूर्ण डेटाबेस तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर रक्त को आसानी से और शीघ्रता से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सर्वोच्च कार्य है।
ब्रह्मकुमारी संतोष दीदी ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। किसी के जीवन की बुझती हुई ज्योति को पुनः प्रज्वलित करना ही मानव जीवन का सबसे पुनीत कार्य है।” उन्होंने कहा कि यह निस्वार्थ भाव से किया गया ऐसा दान है, जिससे न केवल जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, बल्कि दाता को भी आत्मिक संतोष और जीवन की सच्ची सार्थकता का अनुभव होता है।
कार्यक्रम में विधायक बिमला चौधरी, सोशल सर्विस विंग की चैयरपर्सन राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी संतोष एवं ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक ब्रह्मकुमारी आशा, तथा सोशल सर्विस विंग के उप चैयरपर्सन ब्रहमकुमार प्रेम सिंह एवं सोशल सर्विस विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ प्रताप मिड्ढा बीके गिरीश, बीके प्रकाश, बीके पूनम, बीके विधात्री, बीके सरिता, बीके बीरेंद्र सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.