Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत
raipur,   student died , truck

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियाें काे मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा चंदनडीह टर्निंग के पास तब हुआ जब तीनों छात्राएं एक्टिवा पर सवार होकर इस्कॉन मंदिर से देर रात दर्शन कर अपने हॉस्टल लौट रही थीं। पुल‍िस रव‍िवार को पोस्‍टमार्टम के बाद पर‍िजनों को सौंप देगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान भूमि चंद्राकर (निवासी बेमेतरा) के रूप में हुई है, जो रायपुरा स्थित आदर्श डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी और खुशी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के वक्त वह अपनी सहेली अनामिका वैद (निवासी बागबाहरा, महासमुंद) की एक्टिवा पर तीसरी सहेली कामिनी साहू (निवासी बालोद) के साथ इस्कॉन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी।


जब तीनों छात्राएं चंदनडीह टर्निंग से रायपुर की ओर यू-टर्न ले रही थीं, उसी वक्त लोहे से लदा एक 18 चक्का ट्रक उनके पास से गुजर रहा था। तभी अचानक एक्टिवा के बीच में बैठी भूमि चंद्राकर का दुपट्टा ट्रक के पिछले टायर में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक्टिवा चला रही अनामिका और पीछे बैठी कामिनी सड़क पर दूर जा गिरीं और उन्हें हल्की चोटें आईं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई भी की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंची आमानाका थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आज रव‍िवार को पोस्‍टमार्टम के बाद पर‍िजनों को शव सौंप देगी।

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.