Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पिकनिक मनाने गए दाे युवक नदी में डूबे
raipur, Two youths , river

सक्ती । छत्तीसगढ् के सक्ती जिले के चंद्रपुर नाथल दाई महानदी में शनिवार को पिकनिक मनाने पहुंचे पत्थलगांव निवासी परिवार के दो बच्चे नहाने के दाैरान नदी में डूब गए। परिजनों के अनुसार, वे मंदिर दर्शन करने गए थे, तभी दोनों बच्चे बिना पूछे नदी में नहाने के लिए उतर गए।

चंद्रपुर पुलिस के अनुसार, नहाने के दाैरान दाेनाें डूबने लगे। घटना के दौरान बच्चों के पिता ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और बड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे को उसके बाल पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि 15 वर्षीय दूसरा बालक गहरे पानी में समा गया, जिसकी तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस, एंबुलेंस 112 और 108 की टीम मौके पर पहुंची। कंट्रोल रूम को फोन कर गोताखोर बुलाने की मांग की गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज रविवार सुबह से पुलिस गाेताखाेराें की मदद से तलाश कर रहे हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक डूबे युवक की तलाश जारी है।

 

MadhyaBharat 17 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.