Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बैतूल से पूर्व भाजपा सांसद सुभाष आहूजा का निधन
betul, Former BJP MP, passed away

बैतूल। बैतूल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुभाष आहूजा का 75 वर्ष की आयु में सोमवार की सुबह 3.35 बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा ताप्ती टावर कॉलेज रोड बैतूल से निकलेगी। उनका पार्थिव शरीर शाम साढ़े 4 बजे से भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद बाद उनका अंतिम संस्कार गंज मोक्षधाम में किया जाएगा। उनकी अंत्येष्टि में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर शामिल होंगे। वहीं भारत भारती में चल रहे प्रचारक वर्ग में मौजूद प्रदेश संगठन महामंत्री हीतानंद शर्मा के भी शामिल होने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने जानकारी दी कि जिले के सभी विधायक अंतिम दर्शन में शामिल होंगे।

 
सुभाष आहूजा का जन्म 30 मार्च 1950 को हुआ था। वह छात्र राजनीति में काफी एक्टिव थे। आहूजा बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे है । 1975 में वह मीसा बंदी बने और 19 महीने तक जेल में रहे। आपातकाल हटने के बाद 1977 में उन्होंने बैतूल से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। उस दौरान वह 27 वर्षीय संसद के युवा सांसद बने थे। वे कोयला सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं।


उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जताया शोक

ख्त्रजगदीश देवड़ा ने पूर्व सांसद सुभाष आहूजा के निधन पर शोक जताया। उन्हाेंने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में लिखा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजन को संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति।

 

 

 
MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.