Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा लोडिंग ऑटो पकड़ा
bhopal, Bajrang Dal workers,auto rickshaw loaded

भोपाल । राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में गौकशी का मामला सामने आया है। कम्मू के बाग इलाके से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा एक लोडिंग ऑटो पकड़ा है। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के दाे संदिग्धाें काे भी पकड़ा गया, जिसे पकड़कर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ये गौ मांस है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।


एसीपी बिट्टू शर्मा के मुताबिक मांस से भरे एक वाहन को पकड़कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। संदेही पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में अमन लाला नाम के व्यक्ति पर गोकशी का आरोप सामने आ रहा है। अमन लाला कौन है, पुलिस इसका पता लगा रही है। गौ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे है। क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। बजरंग दल कार्यकर्ता राकेश ने बताया कि अमन नाम के व्यक्ति ने गोकशी की है। उसके द्वारा पिछले कई दिनों से गोकशी किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरोपी मुस्लिम क्षेत्र ऐशबाग इलाके के रहने वाले हैं। रायसेन स्थित मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में दावत के लिए गौ मांस ले जा रहे थे। स्थानीय रहवासियों की सूचना के बाद मांस से भरी गाड़ी सहित एक युवक को आज सुबह पकड़ लिया गया है।

गोकशी मामले में रासुका की कार्रवाई होगी- रामेश्वर शर्मा

 

इस पूरे मामले में भोपाल हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बजरंग दल की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों पर कार्रवाई की है। गोकशी मामले में रासुका की कार्रवाई होगी। गौ मांस से दावत नहीं हो सकती,
दावत करने वालों की सुताई होगी। ये सुधर नहीं रहे हैं तो उनको सुधारने के और भी तरीके हैं। मध्य प्रदेश सरकार तस्करी गौ हत्या जैसे मामलों में नियम के तरह कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों पर रासुका की कार्रवाई होगी। विधायक शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री मोहन यादव जो स्वयं गौ भक्त है, श्री कृष्ण भक्त है उनके शासन में गौ तस्करों पर कठोर कार्यवाही होगी।
 
 
MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.