Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर नई एफआईआर दर्ज
kolkata, New FIR filed , Vivek Agnihotri
कोलकाता। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी गोपाल मुखर्जी उर्फ गोपाल पाठा के पोते संतना मुखर्जी ने फिल्म में उनके दादा के चरित्र को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए नई एफआईआर दर्ज कराई है।
 
सोमवार को संतना मुखर्जी ने कहा है कि फिल्म में उनके दादा को 'कसाई' के रूप में दिखाया गया है, जो ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार से बिना अनुमति लिए ही गोपाल मुखर्जी का चरित्र फिल्म में शामिल किया गया। संतना मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि उनके दादा अनुशीलन समिति के सदस्य थे, कुश्ती में पारंगत थे और 1946 के दंगों के दौरान मुस्लिम लीग की हिंसा से लोगों की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे। हालांकि, वे बकरा मांस की दो दुकानों के मालिक भी थे, लेकिन उन्हें 'कसाई' कहना गलत है। 

 

इससे पहले, फिल्म के खिलाफ जुलाई में मुर्शिदाबाद जिले और कोलकाता के लेक टाउन थाने में भी एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप था कि फिल्म में ऐसे संवेदनशील दृश्य हो सकते हैं, जो राज्य की सांप्रदायिक सद्भावना को प्रभावित कर सकते हैं। 

 

विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने 31 जुलाई को इन एफआईआर को रद्द करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ में याचिका दायर की थी। 4 अगस्त को न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की पीठ ने इन एफआईआर पर अंतरिम रोक लगा दी थी। 
 
'द बंगाल फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स' ट्रिलॉजी का तीसरा भाग माना जा रहा है। इससे पहले 2019 में 'द ताशकंद फाइल्स' और 2022 में विवादित 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हो चुकी हैं। ममता बनर्जी सरकार पर पहले भी फिल्मों पर रोक लगाने के आरोप लगते रहे हैं।
MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.