Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारी बारिश के चलते विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेनें रद्द
jagdalpur, Visakhapatnam-Kirandul, passenger trains cancelled

जगदलपुर । बस्तर संभाग में माैसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के बाद से लगातार दाे दिनाें से जाेरदार बारिश हाे रही है। भारी बारिश के चलते केके रेललाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले तीन दिनों से आंध्रप्रदेश के अरकू और ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।

रेलवे द्वारा रविवार की देर शाम काे  जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इसी कारण अगले दो दिन यानी आज साेमवार 18 और 19 अगस्त को विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को विजयनगरम और रायगढ़ा मार्ग से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा आज विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन केवल अरकू तक और किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर केवल कोरापुट तक ही चलाई जाएगी । रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि बारिश और तेज़ हो सकती है । इस स्थिति को देखते हुए कल यानी 19 अगस्त को दोनों ओर से पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और आवश्यक निर्णय ले रहा है।

MadhyaBharat 18 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.