Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
'3 इडियट्स' फेम अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन
mumbai,
मुंबई । मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी 18 अगस्त को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में गहरा शोक है।

 

अच्युत पोतदार उन कलाकारों में से रहे, जिन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज और नैसर्गिक अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'आक्रोश' से की थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ हिंदी, बल्कि मराठी सिनेमा में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। करीब चार दशकों लंबे करियर में अच्युत पोतदार ने 125 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी भूमिकाएं भले ही कभी-कभी सहायक पात्रों में रही हों, लेकिन उनके अभिनय की सच्चाई और सहजता हर किरदार को यादगार बना देती थी।

 

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने प्रोफेसर की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा वे 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'रंगीला', 'परिणीता', 'वास्तव', 'फेरारी की सवारी', 'दबंग 2' और 'भूतनाथ' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आए। हर फिल्म में उन्होंने अपने अलग अंदाज से योगदान दिया और यह साबित किया कि वे किसी भी किरदार में ढल जाने की क्षमता रखते हैं। फिल्मों के अलावा वे कई टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे और वहां भी अपने मजबूत अभिनय से पहचान बनाई। अच्युत पोतदार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सह-कलाकारों, निर्देशकों और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.