Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संसद परिसर में विपक्षी इंडी गठबंधन का प्रदर्शन
new delhi, Opposition Indy Alliance, Parliament premises,

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद सिंह समेत कई अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा है, जो कि उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारियों से भाग नहीं सकता और उसे निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। चुनाव आयोग को विपक्ष को डराने के बजाय तथ्यों की जांच करनी चाहिए। यह सिर्फ एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है, जो सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.