Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भगवान महाकाल की राजसी सवारी में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव
ujjain,Chief Minister ,Lord Mahakal
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार शाम को इस श्रावण-भादौ मास की छठी,अंतिम और राजसी सवारी में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कोटितीर्थ के समीप सभा मण्डप में भगवान का पूजन कर आरती की। भगवान को रजत पालकी में विराजीत करने के बाद डॉ.यादव ने पालकी को कांधा दिया। पालकी जब मंदिर परिसर से मुख्य द्वार की ओर जा रही थी,तब उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा: महाकाल मंदिर का प्रांगण स्वर्ग जैसा है...। हम सभी पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे। पूरे देश में श्रावण महोत्सव मनाया जाता है, उज्जैन में उत्तर और दक्षिण भारत की मिलीजुली संस्कृति का उदाहरण देखने को मिलता है। यहां भादौ मास के 15 दिन मिलाकर श्रावण-भादौ मास में प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल दर्शन देने निकलते हैं। अब बाबा महाकाल विजयादशमी पर्व पर एक बार फिर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
 
मुख्यमंत्री हाथ में डमरू लिए जय महाकाल के जयकारे लगाते हुए बारिश में भिगते हुए महाकाल की भक्ति में रम गए। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल,विधायक सतीश मालवीय एवं अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित भाजपा नेता सवारी में शामिल रहे। इधर मुख्यमंत्री की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी और सवारी मार्ग पर हेलीकाप्टर से पूष्प वर्षा की गई। सवारी में चार जनजातिय कलाकारों के दलों ने सतत प्रस्तुतियां दी।
 
MadhyaBharat 19 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.